24 फ़रवरी 2013 - 20:30

हिंदुस्तान ने ऐलान किया है कि वह ईरान से यूरिया का आयात जारी रखेगा और एशियन एकॉनमी पॉवर ने जारी साल में इस्लामी रिपब्लिक ईरान से अब तक लगभग बीस लाख टन जैविक खाद का आयात किया है......

हिंदुस्तान ने ऐलान किया है कि वह ईरान से यूरिया का आयात जारी रखेगा और एशियन एकॉनमी पॉवर ने जारी साल में इस्लामी रिपब्लिक ईरान से अब तक लगभग बीस लाख टन जैविक खाद का आयात किया है। प्रेस टीवी ने पी.टी.आई के हवाले से लिखा है कि सांख्यिकी एवं प्रोग्राम इम्प्लेमेंशन के हिंदुस्तानी मिनिस्टर श्रीकांत कुमार जेना ने शुक्रवार को राज्य सभा में बयान किया कि जारी साल में 15 फ़रवरी तक हिंदुस्तान ईरान से 16 लाख टन यूरिया आयात कर चुका है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अपनी ज़रूरत का 20 से 30 प्रतिशत यूरिया आयात करता है। हिंदुस्तान ने इस दौरान लगभग 78.4 लाख टन यूरिया आयात किया है जबकि लगभग दो करोड़ बीस लाख टन यूरिया का देश में उत्पादन किया गया है।पिछले साल हिंदुस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि उसने ईरान से यूरिया आयात पर पाबंदी हटा दी है और स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से कहा था कि इंटर-नेशनल टेंडर में ज़रूरी संशोधन करे ताकि ईरानी मूल के सपलायर बोली में शामिल हो सकें।..........166